फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   one arrested

पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर जानलेवा हमले का आरोपी टिल्लू गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
one arrested
पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर जानलेवा हमले का आरोपी टिल्लू गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस पर हमला करने के आरोपी सुनील उर्फ टिल्लू को देहात कोतवाली पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। टिल्लू के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम था। उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद किया गया है।

एक शादी समारोह में शामिल होकर पांच दिसंबर 2021 को देहात कोतवाली के गांव भाईपुरा से लौटते समय हाजी यूनुस पर बाइक व कार सवार हमलावरों ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। हमले में कार में सवार हाजी यूनुस के एक साथी की मौत हो गई थी, पांच लोग घायल हो गए थे। मामले में हाजी यूनुस ने अपने बड़े भाई मरहूम हाजी अलीम के पुत्रों समेत छह को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नामजद आरोपियों पर साजिश रचने का आरोप लगा था। हमलावरों को भाड़े पर लाया गया था। पुलिस ने मामले में आठ हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सुनील ऊर्फ टिल्लू निवासी गांव बनकट्टा थाना बेनीपट्टी जनपद मधुबनी (बिहार) हाल पता हॉल वाली गली छिजारसी थाना सेक्टर 63 जनपद गौतमबुद्धनगर फरार चल रहा था। पुलिस ने उटरावली गेट के पास से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed