फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   On the second day, 535 loudspeakers were removed and the volume of 617 was reduced.

Bulandshahar News: दूसरे दिन 535 लाउडस्पीकर उतरवाए, 617 की आवाज कराई कम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
On the second day, 535 loudspeakers were removed and the volume of 617 was reduced.
बुलंदशहर। ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ शासन और सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेशों के चलते जनपद पुलिस ने तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया हुआ है। मंगलवार को दूसरे दिन भी जिलेभर के धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे कुल 535 अवैध लाउडस्पीकरों को उतरवाया गया। वहीं, 617 लाउडस्पीकरों की आवाज को निर्धारित मानक के अनुसार कम कराया गया।
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान उतारे गए लाउडस्पीकरों को जब्त करने के बजाय, उन्हें स्थानीय मदरसों और स्कूलों को प्रदान कर दिया गया है। इसके अलावा, जनहित के उपयोग के लिए मुख्य चौराहों पर भी इन लाउडस्पीकरों को लगवाया जाएगा, जिससे कि इनका उपयोग सार्वजनिक घोषणाओं और जागरूकता के लिए किया जा सके।
विज्ञापन

अभियान के दौरान, पुलिस अधिकारियों ने सभी धार्मिक स्थलों के प्रतिनिधियों और सार्वजनिक स्थानों पर लाउडस्पीकर लगाने वाले लोगों को शासन और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों व निर्देशों की जानकारी दी। उन्हें चेतावनी दी गई कि भविष्य में लाउडस्पीकर, ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज निर्धारित मानक के अनुसार ही रखी जाए और बिना पूर्व अनुमति के किसी भी स्थान पर लाउडस्पीकर न लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed