फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   On the Prakash Parv of Guru Gobind Singh, the praise of Guru echoed in the city.

Bulandshahar News: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर नगर में गूंजा वाहे गुरु का जयकारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
On the Prakash Parv of Guru Gobind Singh, the praise of Guru echoed in the city.
बुलंदशहर। नगर के लाल तालाब स्थित गुरु श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह का पांच दिवसीय प्रकाश उत्सव पर वाहे गुरु-वाहे गुरु जयकारों के साथ शुरू हुआ। प्रकाश उत्सव पर सालाना जलसा व नगर कीर्तन से पहले गुरुद्वारे में दीवान सजाया गया।
विज्ञापन

ग्रंथी सरदार रंजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के तत्वावधान में 10 जनवरी तक नगर कीर्तन और श्री अखंड पाठ के अलावा रागी जत्थे गुरु की महिमा का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन

श्री अखंड पाठ का आयोजन होगा। गुरुद्वारे में रोजाना होने वाले कार्यक्रमों को जारी रखने के लिए रागी जत्थों को आमंत्रित किया गया है। 10 जनवरी को नगर में पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लंगर बरता जाएगा। नगर कीर्तन व अन्य आयोजनों को सफल बनाने के लिए सभी सेवादारों को जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। इस दौरान दलजीत सिंह, अजीत सिंह, नवजेत सिंह, राजीव सिंह, जसविंद्र सिंह आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed