फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   On demanding to free the land from encroachment, they entered the house and beat him up.

Bulandshahar News: जमीन को कब्जा मुक्त करने की मांग पर घर में घुसकर पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
On demanding to free the land from encroachment, they entered the house and beat him up.
शिकारपुर। कब्जाई हुई जमीन वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़ित के घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोपियों के हमले से पीड़ित का बेटा, करीब 91 वर्षीय वृद्धा समेत पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव शेखपुरा निवासी वीर नारायण ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि गांव में उनकी डेढ़ बीघा जमीन पर गांव के ही जयवीर समेत अन्य लोगों ने कब्जा कर लिया है। जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए कई बार थाना व तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन आरोपी ने कब्जा नहीं छोड़ा। आरोप है कि 20 सितंबर को उन्होंने जयवीर से जमीन से कब्जा छोड़ने के लिए कहा तो वह आग बबूला हो गया। आरोप है कि जयवीर व अन्य लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर उनके घर में घुस आए और मारपीट की। इससे उनके पुत्र प्रशांत के सिर व जबड़ा फट गया। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। बीच बचाव-बीच में आई उनकी 95 वर्षीय दादी कपूरी देवी और 45 वर्षीय मां सतवीरी देवी पर भी आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर आए ग्रामीणों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जयवीर, राजकुमार, अंकित, अमित उर्फ भूरा और मनवीरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 131 हमला करना, 191(2) दंगा जिसमें घातक हथियार का प्रयोग न करना, 115(2) चोट पहुंचाना, 351(2) धमकी देना और 333 घर में घुसकर हमला करना के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed