{"_id":"57e56f224f1c1b3376a82239","slug":"old-woman-crushed-by-a-speeding-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार वाहन ने वृद्धा को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार वाहन ने वृद्धा को कुचला
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : ब्यूरो
नगर कोतवाली क्षेत्र में नुमाइश फ्लाईओवर के पास दुकान पर पति को खाना देने आई वृद्धा को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कृष्णा नगर निवासी अब्दुल हसन नुमाइश फ्लाईओवर के पास जाली-वेल्डिंग का काम करते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी पत्नी हसीना(70) घर से खाना लेकर दुकान पर आई थीं। सड़क पार करते समय भूड़ चौराहे की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने हसीना को कुचल दिया। हसीना की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन