{"_id":"651c4635a2c513aa380c26a4","slug":"old-woman-and-young-man-died-in-road-accidents-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-1213-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सड़क हादसों में वृद्धा व युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सड़क हादसों में वृद्धा व युवक की मौत
विज्ञापन
छतारी। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार शाम को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक 23 वर्षीय युवक और 62 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
थाना प्रभारी ने बताया कि त्यौर बुजुर्ग गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार (23) सोमवार रात बाइक से अलीगढ़ की ओर आ रहा था। जब वह बुढासी गांव के पास पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
इसके अलावा रुस्तमगढ़ी गांव निवासी महिला रामवती (62) पत्नी उत्तम सिंह सोमवार शाम को गांव के बाहर सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पिकअप ने महिला को टक्कर मार दी। महिला गंभीर रूप सेे घायल हो गई। ऐसे में महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसको अलीगढ़ मेडिकल रेफर किया गया। देर रात को उपचार के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। आरोपी चालक पिकअप छोड़कर भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है।