फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   October eight of Moharram procession will evacuate

आठ अक्तूबर से निकाले जाएंगे मोहर्रम के जुलूस

Mon, 03 Oct 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 03 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
October eight of Moharram procession will evacuate
मोहर्रम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नगर में मोहर्रम के जुलूस की तिथि और मार्ग तय हो गए हैं। मोहर्रम के लेकर समाज के लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। नगर में आठ अक्तूबर से जुलूस शुरू होेंगे। रूह-ए-अजा इंतजामिया तंजिम ने सोमवार डीएम को पत्र देकर पूरी प्रक्रिया से उन्हें अवगत करवाया है।

रूह-ए-अजा इंतजामिया तंजिम के अध्यक्ष जफर अब्बास के अनुसार आठ अक्तूबर को नगर में दुलदुल का जुलूस निकाला जाएगा। रात 10 बजे से शुरू होने वाला जुलूस इमाम बारगाह कलां मोहल्ला सादात से शुरू होकर बजरिया, शेखान, दरगाह, चौहट्टा  और छत्ता से होकर मोहल्ला सादात में संपन्न होगा।
विज्ञापन


नौ अक्तूबर को दोपहर दो बजे जुलूस-ए-अलम निकला जाएगा। जो मोहल्ला काजीवाड़ा से शुरू होकर बजरिया, शेखान, दरगाह, चौहट्टा, छत्ता, इमाम बारगाह कलां मोहल्ला सादात, चौक बाजार, लाल कुंआ, कसाईवाड़ा और सराय काजी से होकर तहसील वाली चढ़ाई मोहल्ला खिड़की तहसील से मोहल्ला सादात में संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दिन जुलूस ताबूत रात दस बजे निकाला जाएगा। 10 अक्तूबर को जुलूस झूला निकाला जाएगा, जो इमाम बारगाह दरगाह से शुरू होकर मोहल्ला सादात पर संपन्न होगा। 11 अक्तूबर को जुलूस दुलदुल दोपहर तीन बजे से मोहल्ला सादात से शुरू होगा और विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस मोहल्ला सादात में ही संपन्न होगा।


12 अक्तूबर को जुलूस ताजिया और अलम दोपहर तीन बजे से मोहल्ला काजीवाड़ा से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होता हुआ डीएम कालोनी स्थित करबला में समाप्त होगा। इसी तरह 14 अक्तूबर को जुलूस ताबूत रात नौ बजे से हुसैनिया हाउस मोहल्ला सादात से शुरू होगा और छत्ता, चौहट्टा, दरगाह स्थित इमाम बारगाह में संपन्न होगा।

जल्द जारी होगा रूट डायवर्जन प्लानः एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि जल्द ही रूट डायवर्जन प्लान जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed