फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Now you will not be able to complain against the village head without giving an affidavit

Bulandshahar News: अब बिना शपथ पत्र दिए ग्राम प्रधान की नहीं कर सकेंगे शिकायत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Now you will not be able to complain against the village head without giving an affidavit
बुलंदशहर। गांवों में होने वाले विवाद को खत्म करने और फर्जी शिकायतों पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। निर्देशों के मुताबिक अब ग्राम प्रधान की शिकायत करने वाले व्यक्ति से शपथ पत्र भी लिया जाएगा। साथ ही शिकायत झूठी पाए जाने पर शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में होने वाली शिकायतों के कारण विवाद की स्थिति को खत्म करने के लिए पंचायती राज निदेशक ने अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। जिले में औसतन प्रतिदिन ग्राम प्रधान के खिलाफ 150 से अधिक शिकायतें विभिन्न स्तर पर की जाती हैं। ऐसे में इन शिकायतों की जांच कराने और फर्जी शिकायतों पर समय व्यर्थ न हो, इसके लिए कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

जारी आदेशों के मुताबिक ग्राम प्रधान के खिलाफ होने वाली शिकायतों में शिकायतकर्ता से शपथ पत्र अवश्य लिया जाएगा। यदि शिकायतकर्ता शपथ पत्र नहीं देगा तो उक्त शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि पंचायत चुनाव से पूर्व शिकायतों की संख्या बढ़ती है और इससे गांवों में झगड़ा होने की संभावना भी रहती है। साथ ही निर्देशित किया है कि यदि कोई शिकायत जांच में फर्जी पाई जाती है तो शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि गांवों की शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर चौपाल भी आयोजित की जा रही हैं, ताकि लोगों की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed