फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Now women will become conductors in roadways buses, recruitment will be done

Bulandshahar News: अब महिलाएं बनेंगी रोडवेज बसों में परिचालक, होगी भर्ती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। संविदा के तहत महिला परिचालकों की भर्ती होगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिलाएं बसों की जिम्मेदारी संभालेंगी। रोडवेज बसों में परिचालक बनने वाली महिलाओं की गाजियाबाद में भर्ती होगी।
विज्ञापन

बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि परिवहन निगम ने महिलाओं के लिए संविदा के तहत परिचालकों की भर्ती खोल दी है। इंटरमीडिएट के अंकों की वरीयता के अनुसार महिलाओं को भर्ती किया जाएगा। भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट पास रखी गई है। आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

शासन के अनुसार जाति के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। एनसीसी सर्टिफिकेट, एनएसस प्रमाण पत्र, भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार धारक महिला अभ्यर्थी को इंटरमीडिएट में प्राप्तांकों के आधार पर पांच प्रतिशत का महत्व दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती के बाद बुलंदशहर डिपो को भी महिला परिचालक मिलेगी, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed