फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Now women will also become Bima Sakhi, will get commission

Bulandshahar News: अब महिलाएं बीमा सखी भी बनेंगी, मिलेगा कमीशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। सरकार महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को अब बीमा सखी बनाएगी। इससे जुड़ने वाली महिलाओं को कमीशन मिलेगा, जिससे वह आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के उपायुक्त स्वत: रोजगार सूबेदार सिंह ने बताया कि जिले में समूहों से जुड़ी महिलाएं बीमा सखी योजना से जुड़कर लाभान्वित होगी। सरकार उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बीमा सखी बनाने जा रही है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से प्रत्येक बीमा सखी महिला को सरकार की ओर से छह हजार रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक बीमा पॉलिसी पर बीमा कंपनी की ओर से निर्धारित कमीशन भी दिया जाएगा। सभी बीमा सखी को प्रत्येक माह एक लाख रुपये का बीमा करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना के शुरु होने से समूह की महिलाएं जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। हालांकि अभी शासन से चयन का पत्र नहीं आया है। संभावना जताई जा रही है कि बीमा सखी के चयन के लिए अगले वर्ष शासन से पत्र आ सकता है। इसके बाद ही आगे चयन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए मिशन की ओर से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed