फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Now weekly market will be organized in Ramlila Maidan

Bulandshahar News: अब रामलीला मैदान में लगेगी साप्ताहिक बाजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Now weekly market will be organized in Ramlila Maidan
जहांगीराबाद। नगर पालिका की बोर्ड बैठक रविवार को पालिका कार्यालय में हुई। इसमें 12 प्रस्ताव शामिल किए गए, जिनमें से छह प्रस्तावों पर सहमति बन गई। जबकि शेष छह प्रस्तावों पर आगामी बैठक में विचार किया जाएगा। बैठक में 25 में से 24 सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका के अध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी ने बताया कि बोर्ड बैठक में शामिल 12 में से छह प्रस्तावों पर सभी मौजूद सभासदों की सहमति मिल गई। इनमें एमआरफ सेंटर का संचालन करने, निष्प्रोज्य सामग्री व स्क्रैप की नीलामी करने, मोहल्ला बाजार पुख्ता स्थित टाउन स्कूल के निकट रामलीला मैदान में साप्ताहिक बाजार लगाने, पालिका की भूमि को कब्जा कर कब्जे में लेने, सेप्टिक टैंक सफाई के लिए प्रति चक्कर दो हजार से 1500 रुपये करने और बैकोलोडर मशीन को जन सामान्य को 1500 की बजाय 1000 रुपये प्रति घंटा किराए पर दिए जाने पर सहमति बनी। वहीं, जल मूल्य में वृद्धि करने, स्व:कर प्रणाली लागू किए जाने, विभिन्न मदों के तहत अब तक आमंत्रित निविदाओं पर विचार करने और विभिन्न मदों में अब तक किए गए भुगतान समेत अन्य प्रस्ताव पर सहमति नहीं बनने पर अब इन्हें आगामी बैठक में शामिल करने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन ईओ मणिजी सैनी ने किया। इस दौरान कल्पना शर्मा, मनमोहन अग्रवाल, सुल्तान अंसारी, डोली गोयल, धर्मेंद्र राजौरा और मीनाक्षी समेत अन्य अधिकारी व सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed