फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Now the shuttle train going to Delhi will remain canceled till 28th

Bulandshahar News: अब 28 तक निरस्त रहेगी दिल्ली जाने वाली शटल ट्रेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Now the shuttle train going to Delhi will remain canceled till 28th
16 फरवरी से निरस्त चल रही शटल ट्रेन (तिलक ब्रिज) का संचालन अब 28 फरवरी तक बंद रहेगा। महाकुंभ मेले में स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी रखने पर तीसरी बार शटल ट्रेन के निरस्त रहने की अवधि बढ़ाई गई हैं। ट्रेन के संचालन की राह देख रहे दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को अभी बस या अन्य साधन से सफर करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बुलंदशहर से दिल्ली के लिए शटल ट्रेन (तिलक ब्रिज) का संचालन प्रतिदिन सुबह 5:25 बजे होता है और वापसी में यह करीब 10:30 बजे बुलंदशहर स्टेशन पहुंचती है। दिल्ली के लिए बुलंदशहर से एक ही ट्रेन अप-डाउन चलने पर जिले में शामिल रेलवे स्टेशन से काफी यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन

महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने पर दिल्ली से प्रयागराज के लिए महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाएं जाने पर शुरुआत में 16 फरवरी से 20 फरवरी तक, फिर 20 से 23 फरवरी तक ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया। यात्रियों को 23 फरवरी के बाद ट्रेन के संचालन की उम्मीद थी, लेकिन महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या कम न होने पर शटल ट्रेन के निरस्त रहने की अवधि 28 फरवरी तक बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iबुलंदशहर-तिलकब्रिज एक्सप्रेस ट्रेन का अप-डाउन संचालन अब 28 फरवरी तक निरस्त रहेगा। तीसरी बार ट्रेन के निरस्त रहने की अवधि बढ़ाए जाने की सूचना स्टेशन पर चस्पा करवा दी गई है। - शैलेंद्र कुमार, बुलंदशहर स्टेशन अधीक्षकI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed