फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Now, the development work done in all the Gram Panchayats will be investigated

Bulandshahar News: अब सभी ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों की होगी जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Now, the development work done in all the Gram Panchayats will be investigated
बुलंदशहर। अब जिले की सभी ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों की जांच होगी। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी शुरू हो गई है। जिले की 207 ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य के नाम पर खेल उजागर होने के बाद यह निर्णय लिया गया है। मामले को अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

जिले में 946 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें विकास कार्य के लिए शासन से कई योजनाओं से समय-समय पर बजट जारी किया जाता है। इस बजट से होने वाले कार्यों के लिए पहले ग्राम स्तर पर गठित कमेटी द्वारा यह निर्णय लिया जाता है कि कहां पर विकास होना है और इसमें कितना खर्च किया जाना है। इसका अनुमोदन होने के बाद संबंधित कार्य का निर्माण कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया कराई जाती है। साथ ही होने वाले कार्य से संबंधित टेंडर का अखबार में विज्ञापन भी निकाला जाता है लेकिन अधिकतर ग्राम पंचायतों में इन नियमों का पालन नहीं किया जाता और अनियमितता बरती जाती है।
विज्ञापन

इसी तरह का मामला जिले की 207 ग्राम पंचायतों में उजागर हुआ है। यह खेल ग्राम सचिवों द्वारा किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि जिस तरह के यह मामले इन पंचायतों में सामने आए हैं, ऐसे और भी मामले दूसरी पंचायतों में हो सकते हैं। इसका पता करने के लिए अब सभी ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed