{"_id":"58a491234f1c1b1235d86982","slug":"now-swipe-machine-will-payout-ration","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्वाइप मशीन से भुगतान पर मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्वाइप मशीन से भुगतान पर मिलेगा राशन
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
स्वाइप मशीन से भुगतान पर मिलेगा राशन
- फोटो : amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब वह दिन दूर नहीं जब सरकारी सस्ते राशन की दुकान पर नकद भुगतान की जगह स्वाइप मशीन से भुगतान करने पर ही राशन मिलेगा। जल्द ही जिले की सभी दुकानों पर स्वाइप मशीन लग जाएंगी। आपूर्ति विभाग ने कैशलेस व्यवस्था का खाका खींचकर बैंक से स्वाइप मशीन लगवाने के लिए संपर्क किया है।
विज्ञापन
बता दें कि मोदी सरकार ने कैशलेस प्रणाली शुरू करने पर जोर दे रही है। इसी तर्ज पर खाद्य एवं रसद विभाग ने सरकारी राशन की दुकानों पर उपभोक्ताओं को कैशलेस राशन उपलब्ध करवाने की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। विभागीय आदेश मिलने पर जिला आपूर्ति विभाग ने इस सुविधा को राशन की दुकानों पर शुरू करने को खाका खींच लिया है।
विज्ञापन
सभी दुकानों पर स्वाइप मशीन लगाने के लिए एक बैंक से संपर्क किया जा रहा है। अफसरों का दावा है कि इस सुविधा को दुकानों पर जल्द ही शुरू किया जाएगा। यह सुविधा शुरू होने से डीलर उपभोक्ता से अधिक राशि नहीं ले पाएगा तो साथ ही राशन वितरण में खेल नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
यहां यह भी बता दें कि जिले में सरकारी राशन की 1424 दुकान संचालित हैं। इन दुकानों पर फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत उपभोक्ताओं को दो रुपये किलो गेहूं और तीन रुपये किलो चावल दिया जाता है। जिले में इस योजना से 6.50 लाख परिवार जुड़े हुए हैं। इसी तरह दुकानों पर केरोसीन और चीनी का भी वितरण किया जाता है।
बुलंदशहर, खुर्जा और गुलावठी में एक-एक दुकानों पर स्वाइप मशीन अगले एक सप्ताह में लग जाएंगी। जबकि शेष दुकानों पर स्वाइप मशीन लगाने के लिए एक बैंक से संपर्क किया जा रहा है।
- केबी सिंह, डीएसओ