फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Now pre-board examination will be done before board examination

अब बोर्ड परीक्षा से पहले होगी प्री-बोर्ड परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Now pre-board examination will be done before board examination
अब बोर्ड परीक्षा से पहले होगी प्री-बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

बुलंदशहर। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) में अब बोर्ड परीक्षा 2021 से पहले प्री-बोर्ड परीक्षा होगी। इस परीक्षा में कक्षा दस और 12वीं कक्षा कक्षाओं के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। बोर्ड ने माध्यमिक स्कूलों में इस परीक्षा को कराना अनिवार्य कर दिया है। नवंबर और दिसंबर माह तक स्कूलों को परीक्षाएं कराकर रिपोर्ट कार्ड बोर्ड को भेजना होगा। इस परीक्षा की शासन तक समीक्षा होगी। प्री-बोर्ड परीक्षाओं को सख्ती से कराने के लिए बोर्ड ने आदेश जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने ऑनलाइन पढ़ाई कराने पर ज्यादा जोर दिया है।
उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा दस और 12वीं वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शासन स्तर में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रिजल्ट में सुधार के लिए गत कई वर्षों से कवायद चल रही है। लेकिन शैक्षिणक गुणवत्ता ठीक न होने के कारण बोर्ड को इसमें सफलता नहीं मिलती। अब यूपी बोर्ड ने नए सत्र में बोर्ड परीक्षाओं के पाठ्यक्रम में बदलाव करते हुए सभी माध्यमिक स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षाओं को अनिवार्य कर दिया है। प्री-बोर्ड परीक्षाएं स्कूल अपने हिसाब से कराएंगे और इसमें कक्षा दस और 12वीं के सभी विषयों की शैक्षणिक गुणवत्ता को परखा जाएगा। परीक्षाएं कराने के बाद स्कूलों को छात्र-छात्राओं की रिपोर्ट तैयार कर बोर्ड को भेजनी होगी। जिससे स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता को परखा जा सके। शैक्षणिक गुणवत्ता में फिसड्डी वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई होनी तय है।
विज्ञापन

80 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं देंगे प्री-बोर्ड परीक्षा
यूपी बोर्ड की परीक्षा में जनपद से हर वर्ष कक्षा दस और 12वीं के 80 से लेकर 85 हजार के बीच छात्र-छात्राएं शामिल होते हैं। इसमें प्राइवेट छात्र-छात्राएं शामिल नहीं होते हैं। गत वर्ष 84 हजार परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि इस बार बोर्ड परीक्षा में 80 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इतने ही विद्यार्थी प्री-बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। विभाग के अनुसार अभी परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं, इसके बाद ही परीक्षार्थियों की संख्या स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने अब कक्षा दस और 12वीं के छात्र-छात्राओं की प्री-बोर्ड परीक्षा अनिवार्य कर दी है। इसके लिए आदेश भी जारी हो गया है। स्कूलों में नवंबर व दिसंबर तक प्री-बोर्ड परीक्षाओं को कराना होगा। बोर्ड के आदेशों का हर हाल में पालन किया जाएगा। - आरके तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed