फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Now nose, ear and throat patients will not be referred, will get treatment

Bulandshahar News: अब नाक, कान व गले के मरीज नहीं होंगे रेफर, मिलेगा इलाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Now nose, ear and throat patients will not be referred, will get treatment
बुलंदशहर। सिकंदराबाद क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब नाक, कान एवं गले की समस्या से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सीएमओ ने एक ईएनटी की संयुक्त राजकीय चिकित्सालय में तैनाती का आदेश जारी कर दिया है। चिकित्सक की तैनाती होने से मरीजों को अब समय पर इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन

अभी तक संयुक्त राजकीय चिकित्सालय सिकंदराबाद में ईएनटी विशेषज्ञ की तैनाती नहीं थी। इस वजह से मरीजों को परामर्श नहीं मिल पा रहा था। अब संयुक्त राजकीय चिकित्सालय क्षेत्र से जुड़े नाक, कान एवं गले की बीमारी से पीड़ित मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा। फिलहाल सीएमओ ने मेरठ क्षेत्र निवासी डॉ. रविकांत की तैनाती एक वर्ष के लिए संयुक्त राजकीय चिकित्सालय पर की है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि संयुक्त राजकीय चिकित्सालय सिकंदराबाद में प्रतिदिन काफी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। यहां पर अभी तक ईएनटी की तैनाती न होने से पद रिक्त चलता आ रहा है। चिकित्सालय पर ईएनटी की तैनाती कर दी है। ईएनटी की तैनाती होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed