{"_id":"5760427e4f1c1b4a2511b895","slug":"now-home-to-treat-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर पर होगा पशुओं का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर पर होगा पशुओं का इलाज
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
animal
- फोटो : oddee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पशुओं का इलाज करने डॉक्टरों को लेकर घर पर एंबुलेंस पहुंचेगी। शासन स्तर से पशुओं के इलाज के लिए एंबुलेंस खरीदने की तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण में जिले के सात ब्लॉकों के लिए एंबुलेंस खरीदी जाएंगी। एंबुलेंस में पशुओं के इलाज संबंधी सभी दवाएं आदि उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
बता दें कि पशु के बीमार होने पर उसे पशुपालक सरकारी पशु चिकित्सालय लेकर जाते हैं। अग्निकांड आदि आपदा की स्थिति में पशु अस्पताल नहीं पहुंच पाते और सही इलाज न मिलने के कारण उनकी मौत हो जाती है। इससे पशुपालक को काफी नुकसान होता है।
विज्ञापन
ऐसी घटनाओं के मद्देनजर और पशुओं को घर पर ही इलाज देने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग ने शासन के आदेश पर नई पहल शुरू की है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो यह योजना जल्द ही शुरू हो जाएगी। एंबुलेंस मिलने के बाद ब्लॉकों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
यह सुविधाएं होंगी एंबुलेंस में
एंबुलेंस में पशुओं के इलाज संबंधी सभी दवाएं उपलब्ध हाेंगी। साथ ही गलघोंटू, खुरपका, मुंहपका आदि की रोकथाम के लिए वैक्सीन भी उपलब्ध होगी। एंबुलेंस में पशु डॉक्टर, पशुधन प्रसार अधिकारी के अलावा फार्मेसिस्ट भी होगा।
टोल-फ्री नंबर भी मिलेगा
पशुपालकों को एंबुलेंस की सेवा लेने के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा। यह नंबर एंबुलेंस पर लिखा होने के साथ ही इसका प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। इस नंबर पर पशु बीमार होने और अग्निकांड आदि की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस पशुपालक के घर रवाना हो जाएगी।
कोट
पशुओं को समय पर बेहतर इलाज और आपदा की स्थिति में जल्द ही डॉक्टर उपलब्ध करवाने के लिए शासन द्वारा नई पहल शुरू की जा रही है। प्रथम चरण में सात एंबुलेंस मिलेंगी। विभाग की तरफ से दस ब्लॉकों की सूची भेजी गई है। जिले को जल्द ही एंबुलेंस मिलने की संभावना है। - डॉ. केपी वार्ष्णेय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी