{"_id":"581b77764f1c1bd6354364b5","slug":"now-ganga-wasteland-improve","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गंगा किनारे बंजर भूमि की सुधरेगी सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गंगा किनारे बंजर भूमि की सुधरेगी सेहत
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
जमीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब गंगा किनारे बंजर भूमि को सुधारा जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर भूमि संरक्षण विभाग 84 लाख रुपये खर्च करेगा। जहां भूमि सुधार होना है, वहां साइट्स चिंहित कर ली गई हैं। गंगा किनारे सैकड़ों हेक्टेयर भूमि ऊसर और अनुपजाऊ है। इस भूमि पर पॉलेज (खरबूजा और तरबूज समेत बेल वाली फसलों) का उत्पादन किया जाता है।
विज्ञापन
अब गंगा किनारे बेकार पड़ी बंजर भूमि की लेवलिंग कराई जाएगी। लेवलिंग के बाद बंजर भूमि को रासायनिक और जैविक उपचार से खेती योग्य बनाया जाएगा। इस भूमि सुधार प्रोजेक्ट पर भूमि संरक्षण विभाग 84 लाख रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन
बता दें कि गंगा की धारा को निर्मल करने के लिए गंगा किनारे बसे 30 गांवों में 11,437 शौचालयों का निर्माण किया जाना है। गंगा किनारे चार हजार पौधे भी रोपे जाने हैं। जिला भूमि संरक्षण अधिकारी डा. घनश्याम वर्मा ने बताया कि गंगा किनारे बंजर भूमि की सेहत सुधारने पर 84 लाख रुपये खर्च होंगे। भूमि सुधार का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन