फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Now children will sit on desks and benches in 29 council schools

Bulandshahar News: 29 परिषदीय विद्यालयों में अब डेस्क-बेंच पर बैठेंगे बच्चे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Now children will sit on desks and benches in 29 council schools
बुलंदशहर। जिले के 29 परिषदीय विद्यालयों में बच्चे डेस्क-बेंच पर बैठकर पढ़ेंगे। इन सभी स्कूलों को डेस्क-बेंच के लिए शासन की ओर से 26.97 लाख रुपये जारी किए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चिह्नित विद्यालयों में जल्द ही फर्नीचर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों को अवस्थापना सुविधाओं से परिपूर्ण करने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण, प्रसाधन निर्माण, कक्षा कक्षों का टाइलीकरण, हैंडवाशिंग यूनिट, पेयजल व्यवस्था समेत 14 बिंदुओं पर काम कराया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के 29 विद्यालयों अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण चल रहा है। इन स्कूलों में डेस्क-बेंच की जरूरी होगी। इसलिए शासन की ओर से 26.97 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि इस राशि से चयनित स्कूलों में डेस्क-बेंच की खरीद के लिए टेंडर की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर डेस्क-बेंच स्कूलों में पहुंच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed