{"_id":"6900ef69ea8bc922960de5cf","slug":"now-a-list-of-10-meritorious-students-will-be-prepared-in-every-secondary-school-bulandshahr-news-c-30-ald1006-749564-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अब प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय में तैयार होगी 10 मेधावियों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अब प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय में तैयार होगी 10 मेधावियों की सूची
विज्ञापन
बुलंदशहर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित जिले के 416 विद्यालयों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के उत्तीर्ण विद्यार्थियों की सूची में रैंक के मुताबिक 10 मेधावियों को टॉप 10 सूची रखा जाएगा। टॉप 10 सूची में शामिल मेधावी छात्रों को विद्यालय के प्रधानाचार्य सप्ताह में कम से कम दो बार बुलाएंगे। यह मेधावी छात्र अपने अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा करेंगे। दोहराव की रणनीति पर भी व्यावहारिक सुझाव दिए जाएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सिर्फ परीक्षा परिणाम सुधारना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम के तहत नवंबर से दिसंबर तक जिलेभर के विद्यालयों में टॉपर टॉक सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसमें पिछले सत्र के टॉपर विद्यार्थियों को मुख्य वक्ता बनाया जाएगा।
वह परीक्षार्थियों के प्रश्नों का उत्तर देंगे और बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए सामान्य टिप्स साझा करेंगे। उम्मीद है कि इस पहल से आगामी बोर्ड परीक्षाओं में जिले का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा।