{"_id":"673230afd7e66580ba0ff25c","slug":"notice-to-four-for-operating-opd-and-hospital-in-basement-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-124850-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बेसमेंट में ओपीडी व अस्पताल संचालन होने पर चार को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बेसमेंट में ओपीडी व अस्पताल संचालन होने पर चार को नोटिस
विज्ञापन
बुलंदशहर। दिल्ली में हुए बेसमेंट में हादसे के बाद शासन ने बेसमेंट का दुरुप्रयोग होने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बीते दिनों प्राधिकरण ने अस्पताल एवं बड़े प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर इतिश्री कर ली। अब मेरठ मंडलायुक्त ने चार अस्पतालों पर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त का पत्र मिलने पर प्राधिकरण अफसरों ने चारों अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किया हैं। मानव गतिविधि होने पर संबंधित को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
शहर में काफी संख्या में बेसमेंट में अस्पताल, ओपीडी, ऑपरेशन कक्ष और शोरूमों का संचालन हो रहा है। जबकि मानचित्र स्वीकृत कराते समय बेसमेंट को पार्किंग के लिए दर्शाया जाता है। मानचित्र स्वीकृत होने के बाद पार्किंग के लिए कोई उचित जगह न होने पर सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करवाया जा रहा है। इससे अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। तीन माह पूर्व हुए हादसे के बाद प्राधिकरण अफसरों ने महज एक बेसमेंट को सील कर खानापूर्ति कर ली। जबकि प्राधिकरण कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर बेसमेंट में अस्पताल संचालित होने पर कार्रवाई न किए जाने पर भाकियू नेता ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की।
मंडलायुक्त ने पत्र को संज्ञान में लेकर आचार्य अस्पताल, राणा अस्पताल, अब्दुल्लाह अस्पताल और मातृ छाया अस्पताल में आमजन की जान से खिलवाड़ करने पर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण अफसरों ने मंडलायुक्त का पत्र मिलने पर आचार्य अस्पताल, राणा अस्पताल, अब्दुल्लाह अस्पताल और मातृ छाया अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर बेसमेंट में लोगों की गतिविधि न करने के लिए अंतिम चेतावनी दी है। इसके बाद निरीक्षण कर बेसमेंट में ओपीडी, अस्पताल या ऑपरेशन कक्ष संचालित मिलने पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
चारों को पूर्व में नोटिस भेजा गया, अब अंतिम नोटिस भेजा गया है। लोगों की गतिविधियां न रुकने पर बेसमेंट को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। मंडलायुक्त को कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी जा रही है। - डॉ. अंकुर लाठर, प्राधिकरण उपाध्यक्ष