{"_id":"5898c7f44f1c1b9452378e9a","slug":"not-small-big-lie-modi-john","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटा नहीं, बड़ा झूठ बोलते हैं मोदी : जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटा नहीं, बड़ा झूठ बोलते हैं मोदी : जयंत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छोटा नहीं, बड़ा झूठ बोलते हैं। अच्छे दिन आने का झांसा देकर उन्होंने जनता को छला है। ’ यह बात रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने हाईवे स्थित पॉलीटेक्निक मैदान में सोमवार को हुई जनसभा में कही। उन्होंने जहां भाजपा की केंद्र सरकार पर किसान-नौजवान को बर्बाद करने का ठीकरा फोड़ा, वहीं सपा सरकार को दंगो को दोषी बताया।
जंयत ने सत्ता में आने पर 100 दिनों के भीतर नौजवानों को रोजगार-सम्मान देने का वादा किया। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव जंयत चौधरी सोमवार शाम करीब 5.15 बजे खुर्जा सीट से प्रत्याशी मनोज कुमार गौतम की जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। जनसभा में उन्होंने समाज के लोगों से अपनी खोई हुई ताकत को दोबारा हासिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
जंयत ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके सभी भाषणों से जनता को बहुत उम्मीद थी, लेकिन अब लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। प्रदेश में सपा की सरकार में 500 से अधिक दंगे हुए। दंगे का दाग सपा नेताओं के माथे से हटाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
इस दौरान पार्टी प्रत्याशी मनोज गौतम का दर्द छलक उठा। जनसभा में कहा की उन्हीं की बिरादरी की बहन मायावती ने तीन साल की मेहनत करवाने के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया। छोटे चौधरी जयंत ने सत्ता में आने पर किसान, जवान और नौजवानों को उनका सम्मान दिलाने का वायदा किया।
जनसभा में क्षेत्र के लोगों ने पगड़ी बांधकर छोटे चौधरी का सम्मान किया। जनसभा में त्रिलोक त्यागी, जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, जिला महासचिव कुंवरवीर सिंह, रियाज सैफी,गुडूड पंडित, प्रमोद शर्मा, मौदूद अली, वेदपाल राघव, बंटी प्रधान, इंद्रपाल सिंह, राजबहादुर सिंह, गुरमीत गौतम, हरीश चौधरी, सुषमा जाटव आदि रहे।