फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   non-stop train haulted to minimise passenger pressure.

स्टेशन पर बढ़े यात्री, रोकी नॉन स्टाप ट्रेन

Mon, 11 Jan 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन
अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन Updated Mon, 11 Jan 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
non-stop train haulted to minimise passenger pressure.
कोहरे के चलते दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर चलने वाली गोमती एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें सोमवार को रद्द रहीं। इसके चलते जंक्शन पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई।
विज्ञापन


स्टेशन पर लोगों की संख्या बढ़ने पर नॉनस्टाप ट्रेन को रोककर यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। वहीं, कोहरे के चलते कई ट्रेंने लेट रहीं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों के रद्द होने और देरी से चलने के कारण स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई। दिल्ली जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं होने के कारण रेलवे प्रशासन ने शाम चार बजे जय नगर से नई दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को जंक्शन पर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बैठाकर रवाना किया गया। सोमवार को लखनऊ-नई दिल्ली अप और डाउन गोमती एक्सप्रेस, कालका से हावड़ा जाने वाली कालका मेल, अलीपुर द्वार से दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस रेलवे ने रद्द कर दी थी। तीनों ट्रेनें काफी बिलंब से चल रही थीं।

इसके अलावा कोहरे के कारण संगम एक्सप्रेस तीन घंटे, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पांच घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस तीन घंटे, लिच्छवी एक्सप्रेस ढाई घंटे, कालका मेल एक घंटा, ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटा और मुरी एक्सप्रेस चार घंटे लेट चल रही है। ट्रेनों के रद्द और लेट होने के कारण यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।


एसएस भरत राम ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें काफी देरी से चल रही हैं। इसके चलते तीन ट्रेनें  सोमवार को रद्द रहीं। स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को रोककर उन्हें दिल्ली रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed