फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   No cash was received by Ruckus

कैश नहीं मिलने पर लोगों ने किया हंगामा

Sat, 19 Nov 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सिकंदराबाद/गुलावठी/पहासू/डिबाई
ब्यूरो, अमर उजाला/ सिकंदराबाद/गुलावठी/पहासू/डिबाई Updated Sat, 19 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
No cash was received by Ruckus
कैश्‍ा - फोटो : अमर उजाला

बैंक के बाहर लगी लोगों की लंबी कतार से बैंक कर्मचारी प्रेसर में है। वहीं, भुगतान नहीं होने पर लोगों ने हंगामा कर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने लाठियां फटकारकर लोगों को तितर-बितर किया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


शुक्रवार को नगर के बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी ने भुगतान नहीं किया। वहीं, सब्जी मंडी स्थित केनरा बैंक ने भी केवल खाताधारकों को भुगतान किया। करेंसी नहीं बदली। भुगतान नहीं होने पर बैंक ऑफ इंडिया के बाहर लगे लोगों ने हंगामा कर दिया और हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन


वहीं, पंजाब नेशलन बैंक में निर्धारित राशि से कम भुगतान करने पर कई बार हंगामे की स्थिति उत्पन हुई। कुछ लोगों बैंक ऑफ इंडिया के बाहर हंगामा कर जाम लगाने का किया। पीएनबी प्रबंधक अनिल यादव ने बताया किया कैश की किल्लत के कारण भुगतान में परेशानी आ रही हैं। शनिवार तक कैश की किल्लत समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गुलावठी में बैंक ऑफ बड़ौदा में नोट न बदलने की शिकायत को लेकर लाइन में लगे कुछ लोगों ने हंगामा किया तथा हाईवे पर ट्रैफिक जाम कर दिया। करीब बीस मिनट तक ट्रैफिक जाम रहा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया तथा पुलिस की निगरानी में लोगों ने नोट बदले।

सैदपुर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर भी हंगामा हुआ। भारतीय स्टेट बैंक के सामने एक महिला बच्चे को लेकर घंटों लाइन में लगी रही तथा दूसरी लाइन में कुछ बच्चे भी अपनी बारी के इंतजार में घंटों खड़े रहे। उधर, डाकघर में तीन दिन बाद नोट बदले गए, परंतु डेढ़ घंटे में ही कैश खत्म हो गया।

पहासू स्थित पीएनबी में कैश आने पर अचानक अफरातफरी मच गई, पहले कैश पाने की होड़ में लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों ने बैंक का गेट हिलाना शुरू कर दिया। हंगामें के चलते बैंक का सायरन भी बज उठा।

सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने पहुंचकर स्थित को संभाला और लोगों को समझा-बुझा कर लाइन लगवाकर कैश दिलवाया। वहीं, डिबाई में बैंक आफ इंडिया का मेन गेट का लोगों की लगी भीड़ से शीशा टूटने से शुक्रवार को लाइन में लगा एक व्यापारी गंभीर घायल हो गया।


नोटबंदी के समर्थन में तीन दिन तक करेगें मुफ्त पैरवी
हाईवे स्थित तहसील परिसर में शुक्रवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बैठक बुलाई। बैठक में  अधिवक्ताओं ने मोदी की मुहिम का समर्थन करते हुए नोटबंदी होने के कारण जनता को आने वाली समस्या के चलते आगामी तीन दिनों तक सभी वादकारियों की मुफ्त पैरवी करने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के संरक्षक अजय गर्ग ने बताया कि 21 नवंबर तक सभी वादकारियां के मुकदमों की मुफ्त पैरवी की जाएगी। धनश्याम दास सक्सेना, प्रेमपाल सोलंकी, प्रीतम आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed