{"_id":"588f85e74f1c1b0b13e80672","slug":"no-cash-in-the-bank-the-jammed-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में नो कैश, हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में नो कैश, हाईवे किया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव लखावटी स्थित पंजाब नैशनल बैंक द्वारा उपभोक्ताओं को कैश नहीं दिया जा रहा है। इससे परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने लोगों को समझाकर कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक लखावटी पर दो दिन की छुट्टी होने के कारण सोमवार को उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब एक बजे बैंक कर्मियों द्वारा कैश खत्म होने की बात कहकर मंगलवार को कैश लेने को कहा। इससे गुस्साये ग्रामीणों ने बैंक के सामने बुलंदशहर-औरंगाबाद- गढ़मुक्तेश्वर हाईवे पर जाम लगा दिया और बैंक कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
जाम लगने की सूचना पर लखावटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझाकर हाईवे से हटाकर जाम खुलवाया। हाईवे पर करीब 10 मिनट जाम लगने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस को जाम खुलवाने के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ी। पीएनबी बैंक प्रबंधक सीपी सिंह ने बताया कि कैश कम आने और उपभोक्ताओं की अधिक भीड़ के कारण परेशानी हुई है।
विज्ञापन