{"_id":"5772a7fb4f1c1b5f1879bbea","slug":"nitish-kumar-s-public-meeting-will-be-on-the-road-today-khurja-jewelry","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज खुर्जा-जेवर रोड पर होगी नीतीश कुमार की जनसभा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज खुर्जा-जेवर रोड पर होगी नीतीश कुमार की जनसभा
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 28 Jun 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दोपहर 12 बजे जेवर के जनता इंटर कॉलेज के पास खुर्जा-जेवर रोड पर जनसभा को संबोधित करेंगे। नीतीश कुमार निर्भय स्वास्थ्य सेवा व जन कल्याण संस्था की नशा मुक्ति जन जागृति रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को स्थानीय पुलिस व बिहार से कई सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। रैली के आयोजक आचार्य पवन कुमार व मनोज तालान के अनुसार, रैली में लगभग दस हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इसके लिए पुलिस ने रैली स्थल पर 150 सिपाही, 8 एसओ और दो कंपनी पीएसी को सुरक्षा की जिम्मदारी सौपी है। मंगलवार दोपहर एसडीएम जेवर सुरेश कुमार मिश्र व एसपी देहात अभिषेक यादव ने सीओ जेवर व कोतवाली प्रभारी के साथ रैली स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन