फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Nipun assessment will start in council schools from January 27.

Bulandshahar News: परिषदीय स्कूलों में 27 जनवरी से शुरू होगा निपुण आकलन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का निपुण आकलन 27 जनवरी से शुरू होगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। यह आकलन ऑनलाइन एप के माध्यम से किया जाएगा। इसे फरवरी माह तक होना है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि निपुण आकलन के तहत कक्षा एक और दो के बच्चों की भाषा व गणित की दक्षता का मूल्यांकन डीएलएड प्रशिक्षुओं की ओर से किया जाएगा। बताया कि कक्षा एक के बच्चों को 20 रुपये तक के नोट और सिक्कों की पहचान करनी होगी, जबकि कक्षा दो के बच्चों को 100 रुपये तक के नोटों की पहचान कराई जाएगी।
विज्ञापन

तय मानकों को पूरा करने वाले बच्चों को निपुण माना जाएगा। भाषा आकलन में बच्चों की शब्द पहचान, शब्दों को जोड़कर पढ़ने की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों में शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक करना है। बेसिक शिक्षा विभाग ने डायट प्राचार्य, बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) और खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को निर्देश जारी करते हुए चयनित विद्यालयों में 27 जनवरी से डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा आकलन शुरू कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed