{"_id":"67e18d2b61d397b30307321d","slug":"nikhil-was-murdered-to-avenge-his-brothers-death-bulandshahr-news-c-30-gbd1005-598570-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: भाई की मौत का बदला लेने के लिए की थी निखिल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: भाई की मौत का बदला लेने के लिए की थी निखिल की हत्या
विज्ञापन
जहांगीराबाद के गांव बांसुरी निवासी निखिल के हत्यारोपी पुलिस हिरासत में। संवाद
बुलंदशहर। पुलिस ने जहांगीराबाद के गांव बांसुरी में निखिल (16) की हत्या के दो आरोपियों सोनिया और उसके भाई राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने अपने भाई आकाश की हत्या का बदला लेने के लिए निखिल को मौत के घाट उतारा था। गिरफ्तार दोनों आरोपी निखिल के रिश्तेदार हैं। सोनिया बुआ और राहुल चाचा लगता है।
21 मार्च की दोपहर जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव बांसुरी में हाईस्कूल के छात्र निखिल की बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। निखिल के पिता दिनेश दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र के प्रेमनगर कश्मीरी कॉलोनी निवासी अपने ममेरे भाई-बहन समेत चार लोगों को नामजद कराया था। स्वाट टीम और जहांगीराबाद पुलिस ने आरोपी सोनिया उर्फ सोनू और उसके भाई राहुल को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, पांच कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी सोनिया उर्फ सोनू ने बताया कि निखिल उसके फुफेरे भाई का बेटा था। करीब दो साल से निखिल के परिवार और उसके परिवार के मध्य रंजिश चल रही है। सोनिया ने बताया कि उसका बांसुरी गांव स्थित अपने बुआ के घर पर आना-जाना लगा रहता था। वर्ष 2023 में उसके फुफेरे भाई दिनेश की बेटी उसके साथ चली गई थी।
विज्ञापन
इस संबंध में जहांगीराबाद थाने में सोनिया के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस केस में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद फरवरी 2024 में सोनिया के भाई आकाश की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने निखिल के चाचा और भाई समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया था।
सोनिया ने बताया कि जेल से जमानत पर आने के बाद उसने अपने भाई राहुल और दोस्त के साथ निखिल और उसके पिता दिनेश की हत्या की योजना बनाई थी। इसके तहत घटना वाले दिन सोनिया बाइक पर अपने दोस्त के साथ गांव बांसुरी आई और निखिल और उसके पिता दिनेश के आने का इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद निखिल साइकिल चलाते हुए वहां पहुंचा तो उसे रास्ते में रोककर उसे गोली मार दी।
सोनिया चला रही थी बाइक
पुलिस के अनुसार निखिल हत्याकांड को अंजाम देने के लिए सोनिया ने पूरी योजना बनाई थी। योजना के तहत उसने बाइक चलाई। उसके साथी ने निखिल को रोककर उसे दो गोली मारी। बीते एक साल में तीन-चार बार उसने अपने निखिल और दिनेश की हत्या का प्रयास किया था।
निखिल हत्याकांड में पुलिस ने दो नामजद आरोपी गिरफ्तार किए हैं। दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। हत्या में शामिल सोनिया का दोस्त व एक अन्य युवक अभी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। - श्लोक कुमार, एसएसपी