फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   nikay chunaw

निकाय चुनाव : जहांगीराबाद में सबसे अधिक और शिकारपुर में सबसे कम आपत्ति आई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
nikay chunaw
निकाय चुनाव : जहांगीराबाद में सबसे अधिक और शिकारपुर में सबसे कम आपत्ति आई
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले की 17 निकायों के 341 वार्डों के लिए अंतिम दिन शुक्रवार शाम तक 132 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। सबसे अधिक 32 आपत्तियां जहांगीराबाद से आईं जबकि सबसे कम दो आपत्तियां शिकारपुर से मिलीं। शनिवार को इन आपत्तियों का निस्तारण करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद अंतिम आरक्षण का प्रकाशन होगा।
निकायों के वार्डों के लिए अनंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन दो दिसंबर को हुआ था। एक सप्ताह का समय आरक्षण पर आपत्ति लेने के लिए निर्धारित किया गया था। यह समय शुक्रवार की शाम पांच बजे समाप्त हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक जिले के 17 निकायों के 341 वार्डों के आरक्षण पर कुल 132 लोगों ने आपत्ति जताई है। इनमें से आठ नगर पंचायतों के 98 वार्डों पर केवल 13 और नौ नगर पालिकाओं के 243 वार्डों पर 119 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है। अब शनिवार को संबंधित निकायों के अधिकारी इन आपत्तियों का निस्तारण करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन को भेजेंगे। इसके बाद अंतिम आरक्षण सूची जारी की जाएगी। निकायों के अध्यक्ष पद के लिए जारी आरक्षण पर आपत्ति शासन को भेजी जा रहीं हैं।
विज्ञापन

निकायवार आपत्तियां
नगर पालिका कुल वार्ड कुल आपत्ति
बुलंदशहर 37 23
अनूपशहर 25 05
डिबाई 25 23
जहांगीराबाद 25 32
गुलावठी 25 05
सिकंदराबाद 25 14
खुर्जा 31 10
स्याना 25 05
शिकारपुर 25 02
शासन के निर्देशानुसार वार्डों के आरक्षण पर आपत्ति देने का समय समाप्त हो गया है। निकाय अधिकारियों को इन आपत्तियों को भेजकर निस्तारण कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed