{"_id":"639363ced28afd63bf62dd07","slug":"nia-caught-arms-supplier-from-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar: NIA ने हथियार सप्लायर पकड़ा; लॉरेंस गैंग को किए सप्लाई, मूसेवाला हत्याकांड में हुए इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar: NIA ने हथियार सप्लायर पकड़ा; लॉरेंस गैंग को किए सप्लाई, मूसेवाला हत्याकांड में हुए इस्तेमाल
Fri, 09 Dec 2022 10:05 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 09 Dec 2022 10:05 PM IST
सार
एनआईए सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में दो बार बुलंदशहर के खुर्जा में दबिश दे चुकी है। इससे पहले शाहबाज को दो बार दिल्ली मुख्यालय पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका था। हर बार उसको पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाता था।
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुलंदशहर से हथियार सप्लायर मोहम्मद शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने बताया कि शाहबाज ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई किए थे और इन हथियारों से पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई थी। एनआईए ने शाहबाज को गुरुवार को दिल्ली स्थित मुख्यालय पर पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी दर्शायी गई है।
विज्ञापन
एनआईए सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में दो बार खुर्जा में दबिश दे चुकी है। इससे पहले शाहबाज को दो बार दिल्ली मुख्यालय पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका था। हर बार उसको पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाता था। अब तीसरी बार एनआईए ने गुरुवार को शाहबाज को दिल्ली बुलाया और आखिरकार गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
शाहबाज का पिता सप्लाई करता था पाकिस्तानी हथियार
बुलंदशहर जिले में खुर्जा निवासी शाहबाज अंसारी कुख्यात हथियार सप्लायर कुरबान का बेटा है। कुरबान की कई साल पहले मौत हो चुकी है। कुरबान और इसके भाई रिहान को 19 अगस्त 2016 को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। दोनों भाइयों से 10 ऑटोमेटिक विदेशी पिस्टल और 157 कारतूस बरामद हुए थे।
विज्ञापन
खुलासा हुआ था कि हथियारों की ये खेप पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई थी। उसी वक्त दिल्ली पुलिस ने दोनों भाइयों के खुर्जा (बुलंदशहर) स्थित आवास पर दबिश देकर भी कुछ हथियार बरामद किए थे। सूत्रों ने बताया कि शाहबाज का पूरा परिवार पिछले कई साल से हथियार सप्लाई के धंधे से जुड़ा हुआ है। इनके खिलाफ स्थानीय स्तर पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं।