{"_id":"67a791129d75ccfd6f024722","slug":"nephew-cheated-retired-soldier-of-rs-355-lakh-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-129310-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: भतीजे ने की सेवानिवृत्त फौजी से 3.55 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: भतीजे ने की सेवानिवृत्त फौजी से 3.55 लाख रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव भटौना निवासी सेवानिवृत्त सैनिक धर्मवीर सिंह ने अपने भतीजे पर 3.55 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।
पीड़ित धर्मवीर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनके दो पुत्र भी सेना में हैं। करीब पांच साल पहले उनके भतीजे गौरव ने कारोबार व अन्य कार्यों के लिए 3.55 लाख रुपये लिए थे। भतीजे व उसकी मां ने उसे विश्वास दिलाया था कि वह उसे रुपये वापस कर देंगे या अपने हिस्से की भूमि का बैनामा उसे कर देंगे। इस बीच साजिश के तहत गौरव ने अपनी मां के साथ मारपीट करके अपने घर से भगा दिया।
गौरव की मां इस समय अपने मायके में रह रही है। गांव में पंचायत भी हुई और गौरव ने लिखित में आश्वासन दिया कि वह अपनी मां को बुलाकर भूमि का बैनामा कर देगा या दोगुनी रकम छह माह में वापस दे देगा। लेकिन, आरोपी ने न तो उसे बैनामा किया और न ही रकम वापस की।
विज्ञापन
धर्मवीर का आरोप है कि जब उसने आरोपी से अपने रकम का तकादा किया तो उसने उसके साथ मारपीट करते हुए गाली गलौज की। जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।