फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Neha Goyal and Preeti Agarwal became Hariyali Teej Queen

Bulandshahar News: नेहा गोयल व प्रीति अग्रवाल बनीं हरियाली तीज क्वीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 09:45 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। हरियाली तीज पर भारत विकास परिषद सेवार्थ परिवार की ओर से आयोजित किए गए तीज महोत्सव में नेहा गोयल व प्रीति अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गईं। सेवार्थ परिवार ने दोनों महिलाओं को पुरस्कार देकर व ताज पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक होटल में भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ परिवार की महिला विंग ने तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष चंद्रभूषण मित्तल, सचिव विकास ग्रोवर, महिला संयोजिका सुमन शर्मा, राधा सिंह, सोनी वाधवा ने मां भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के गेम्स खेले और झूले झूलते हुए तीज के गीत गाए।
विज्ञापन

चित्रा गोपाल मित्तल ने तंबोला का खेल का आयोजन कराया। इसके बाद तीज क्वीन के लिए सोनी वाधवा, मेघा जालान, शालू ग्रोवर ने सवाल-जवाब कर प्रतियोगिता की। कामना मित्तल ने बताया कि तीज क्वीन के लिए नेहा गोयल और प्रीति अग्रवाल ने प्रतियोगिता जीती। दोनों को संयुक्त विजेता घोषित कर तीज क्वीन का ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूजा चौधरी, सीमा गुप्ता, पिंकी चौधरी, वीना वर्मा, सोनिया अग्रवाल, रेशू चंद्रा और नीलम अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीषा सिंघल के सिर सजा ताज

बुलंदशहर। अंसारी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में भारत विकास परिषद बुलंदशहर समर्पण शाखा की महिलाओं ने रविवार रात तीज महोत्सव का आयोजन किया। इसमें मनीषा सिंघल को तीज क्वीन का खिताब मिला। महिला संयोजिका लवली गोयल, कार्यक्रम संयोजिका अंशु जिंदल, सीमा बंसल व मेघा गर्ग ने बताया कि तीज महोत्सव में सावन के गीतों पर सभी ने नृत्य किया। साथ ही झूला झूलकर उत्साहपूर्वक तीज का त्योहार मनाया। इसमें मनीषा सिंघल को तीज क्वीन का ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिवानी सिंघल, मीनू, कीर्ति, प्रियंका, राधा वर्मा, शुभ्रा दीपाली, रेनू व दिव्या आदि मौजूद रहीं। संवाद


तीज महोत्सव में जमकर थिरकीं महिलाएं
बुलंदशहर। भूड़ चौराहा स्थित एक होटल में लक्ष्य फ्रेंड्स क्लब (रजि) बुलंदशहर ने रविवार रात तीज मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में अंजली गोयल तीज क्वीन चुनी गईं। समारोह का शुभारंभ क्लब की महिला अध्यक्ष गुंजन गोयल व सचिव मधु अग्रवाल ने किया। मंच का संचालन नेहा गोयल व प्रियंका गोयल ने किया। सचिव पीयूष अग्रवाल ने बताया कि समारोह में महिलाओं ने मेंहदी, कैटवॉक, सरप्राइज गेम, ग्रुप डांस आदि में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल ने अंजली गोयल को मिसेज तीज क्वीन चुना। तीज क्वीन को खिताब देकर सम्मानित किया। समारोह में रुचि अग्रवाल, रितु गोयल, प्रियंका माहेश्वरी, नेहा गुप्ता, सोनाली अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, रेशू अग्रवाल और नुपूर अग्रवाल। संवाद





धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव



स्याना। सोमवार को नगर के संस्कार पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। स्कूली बच्चों ने प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। स्कूल प्रधानाचार्या प्रिया त्यागी ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रेरणा, चंचल, काजल, कशिश, तराना, आरती, निशांत त्यागी व आराध्या आदि मौजूद रहे। सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के तत्वाधान में नगर के सनराइज पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव की शुरुआत सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स अध्यक्ष अनीता चौधरी ने मां शारदा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महोत्सव में शिक्षिकाओं के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। मुख्य अतिथि अरुणा सिरोही को तीज क्वीन चुना गया। इस मौके पर कॉम्प्लेक्स की अध्यक्ष अनिता चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथि प्रधानाचार्यों को पौधा व उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान एनके सिंह, एसपी ओझा, भूपेंद्र सिंह, नरेन्द्र मित्तल, सुरेंद्र शर्मा, रविन्द्र पाराशर, नागेंद्र शर्मा, डीके दीक्षित, शैली अग्रवाल, डीके शर्मा, मोनिका राजपूत व शौकीन खान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed