फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Neeraj murder case

नीरज हत्याकांड: भाजपा नेता अस्पताल में भर्ती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Neeraj murder case
नीरज हत्याकांड: हत्यारोपी भाजपा नेता अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

बुलंदशहर। नजीमपुरा भूड़ के रहने वाले भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेश लोधी मंगलवार की देर रात जिला अस्पताल में भर्ती हो गए। वह नीरज हत्याकांड में बीते दिनों से अस्थाई जेल में बंद थे। देर रात उनके सीने में अचानक दर्द उठा, जिसके बाद अस्थाई जेल के अधिकारियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उन्हें मेडिकल वार्ड में रखा गया है। वहीं, मृतक की पत्नी गुंजन वर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता अपनी पहुंच के बल पर जेल प्रशासन से सेटिंग करके जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं। वह कोई बीमार नहीं है।

गौरतलब है कि नजीमपुरा निवासी नीरज वर्मा 26 जुलाई को अपने घर से कार के साथ संदिग्ध हालत में लापता हो गए थे। 27 जुलाई को उनका शव नहर के किनारे पड़ा मिला था। उनके सिर में किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया था। नीरज का अपने चाचा एवं भाजपा नेता महेश लोधी के साथ पांच करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इसलिए नीरज वर्मा की पत्नी गुंजन वर्मा ने इस मामले में भाजपा नेता महेश लोधी समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने भाजपा नेता और उनके भतीजे पुष्पेंद्र को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। वह अस्थाई जेल में थे। 14 दिन के बाद वह जिला जेल में शिफ्ट होने थे, लेकिन जिला कारागार के डिप्टी जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने बताया कि मंगलवार की देर रात भाजपा नेता को सीने में दर्द हुआ। इसलिए अस्थाई जेल से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नीरज वर्मा की पत्नी गुंजन वर्मा का कहना है कि भाजपा नेता बीमारी का बहाना कर रहे है। ताकि उन्हें जेल में न रहना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed