फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Nawab Malik reached Bulandshahr anupshahr vidhan sabha 2022 targeted Yogi government

बुलंदशहर पहुंचे नवाब मलिक: पार्टी प्रत्याशी केके शर्मा के लिए मांगे वोट, योगी सरकार पर साधा निशाना

Sun, 30 Jan 2022 10:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 30 Jan 2022 10:32 PM IST
सार

मलिक ने कहा कि इस बार गठबंधन की बड़ी जीत होगी। उन्होंने किसानों और नौजवानों से धर्म, जाति से ऊपर उठकर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर वोट डालना की अपील की।

विज्ञापन
Nawab Malik reached Bulandshahr anupshahr vidhan sabha 2022 targeted Yogi government
प्रेस वार्ता करते नवाब मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक रविवार को बुलंदशहर पहुंचे। मलिक ने सपा-आरएलडी-एनसीपी के अनूपशहर सीट से संयुक्त प्रत्याशी केके शर्मा के लिए प्रचार किया। उन्होंने डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इससे पहले उन्होंने एक प्रेस वार्ता की। जिसमें मलिक ने 26 जनवरी को लालकिले में हुई हिंसा मामले पर सवाल उठाया। मलिक ने किसानों और नौजवानों से धर्म, जाति से ऊपर उठकर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर वोट डालना की अपील की।

विज्ञापन


 उन्होंने कानून व्यवस्था सुधारने के दावे पर भी सवाल उठाए। नवाब मलिक ने किसानों के मुद्दे पर भी चर्चा की। कहा कि डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। खाद की कीमत दोगुनी हो गई है। किसान को उसकी फसल की कीमत नहीं मिल रही है। कहा कि हमारी पार्टी पूरे देश में विकल्प तैयार कर रही है और उत्तर प्रदेश का गठबंधन इसी कोशिश का ही हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस बार गठबंधन की बड़ी जीत होगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed