{"_id":"691df469892e8402f1012d05","slug":"narora-atomic-centre-adopts-all-tb-patients-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-143909-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नरौरा परमाणु केंद्र ने टीबी के सभी मरीजों को लिया गोद, प्रदेश में पहला जिला बना बुलंदशहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नरौरा परमाणु केंद्र ने टीबी के सभी मरीजों को लिया गोद, प्रदेश में पहला जिला बना बुलंदशहर
विज्ञापन
क्षय रोगियों को गोद लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर कर डीएम को पत्र सौंपते नरौरा परमाणु केंद्र के पदाध
बुलंदशहर। टीबी को हराने के लिए जिलाधिकारी की पहल के बाद नरौरा परमाणु एटॉमिक पॉवर प्लांट ने जिले के सभी क्षय रोगियों को गोद ले लिया है। ऐसा करने वाला बुलंदशहर प्रदेश का पहला जिला बन गया है। शासन ने इस संबंध में प्रशासन को जानकारी दी है। बुधवार को नरौरा परमाणु एटॉमिक पॉवर प्लांट के डायरेक्टर एसके कावरे ने एमओयू पर हस्ताक्षर कर 7,953 क्षय रोगियों में से पांच को पोषण वितरित कर शुरूआत की।
जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार जागरूकता कार्यक्रम के साथ क्षय रोगियों को सामाजिक संगठनों के सहयोग से गोद लेने का कार्य करता आ रहा है। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सभी क्षय रोगियों को एक ही संस्था द्वारा गोद लेने के लिए पिछले काफी समय से सीएमओ और जिला क्षय रोग अधिकारी प्रयास में जुटे हुए थे। डीएम श्रुति के प्रयास से नरौरा परमाणु एटॉमिक पॉवर प्लांट के डायरेक्टर सभी क्षय रोगियों को गोद लेने पर सहमति जताई।
बुधवार को डीएम श्रुति की अध्यक्षता एवं सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे की उपस्थिति में नरौरा परमाणु एटॉमिक पॉवर प्लांट के डायरेक्टर ने जिला क्षय रोग अधिकारी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। नरौरा परमाणु एटॉमिक पॉवर प्लांट के डायरेक्टर ने वर्तमान में जिले में चल रहे 7953 क्षय रोगियों को गोद ले लिया। जिससे अब इन सभी को पोषण पोटली का वितरण होगा और पोषण पोटली के सहयोग से क्षय रोगी जल्द स्वस्थ हो सकेंगे। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि क्षय रोग जैसी संक्रामक बीमारी पर नियंत्रण के लिए नियमित जांच व समय पर उपचार आवश्यक है। इसके लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं और टीबी मुक्त भारत बनाने के राष्ट्रीय संकल्प को पूरा करने में योगदान दें।
विज्ञापन
जिले के सभी रोगियों को नरौरा परमाणु एटॉमिक पॉवर प्लांट के डायरेक्टर ने गोद ले लिया है। आज का दिन जिले के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह टीबी मुक्त अभियान को नई गति व दिशा प्रदान करेगा। साथ ही बुलंदशहर प्रदेश का पहला जनपद बन गया है, जहां सभी क्षय रोगियों को एक ही संस्था ने गोद लिया है। - श्रुति, जिलाधिकारी