{"_id":"57d83fde4f1c1b932cd484cb","slug":"naraura-barrage-gate-damaged","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरौरा बैराज का फाटक क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरौरा बैराज का फाटक क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 13 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
नरौरा गंगा बैराज के क्षतिग्रस्त हुए फाटक की मरम्मत करता कर्मी।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा बैराज के गेट नंबर 39 का फाटक सोमवार देर शाम क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही सिंचाई विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। फाटक क्षतिग्रस्त होने के चलते उसमें से पानी निकलना प्रारंभ हो गया। जिससे गंगा नदी की अप स्ट्रीम का पोंड लेवल गिर गया।
विज्ञापन
करीब एक घंटे बाद फाटक की मरम्मत होने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। नरौरा गंगा बैराज के सभी गेटों के ओटोमेशन का कार्य चल रहा है। सभी गेटों पर मोटर लगाई जा रही हैं। सोमवार शाम गेट नंबर 39 का फाटक क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें से पानी निकलने लगा, जिससे गंगा की अपस्ट्रीम के पानी का पोंड लेवल कम हो गया।
विज्ञापन
हालांकि, इससे गंगा किनारे के गांवों में किसी प्रकार क्षति नहीं हुई। सिंचाई विभाग हेड वर्क्स के एसडीओ रामकिशन वर्मा ने बताया कि विभाग के यांत्रिकी अनुभाग की देखरेख कार्य चल रहा है। अचानक फाटक क्षतिग्रस्त होने से पानी का लेवल डिसमेंटेन हुआ। इसे ठीक कर बैराज पर वाटर लेवल व्यवस्थित कर लिया गया।
विज्ञापन
पोंड लेवल कम होने के कारण बैराज की अप स्ट्रीम से परमाणु संयंत्र को जा रहे वाटर चैनल की जलापूर्ति भी प्रभावित हो गई।