फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Nano given along with urea, license of centre/warehouse of sugarcane committee Syana suspended

Bulandshahar News: यूरिया के साथ दिया नैनो, गन्ना समिति स्याना के केंद्र/गोदाम का लाइसेंस निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला कृषि अधिकारी द्वारा नोटिस जारी करने के बाद भी जिले में उर्वरक के साथ अन्य सामान की टैगिंग की जा रही है। सहकारी गन्ना विकास समिति स्याना के गांव मंडोना स्थित केंद्र/गोदाम पर एक किसान यूरिया लेने पहुंचा तो केंद्र भारी ने किसान को जबरन यूरिया के साथ नैनो दे दी। इतना ही नहीं, किसान की शिकायत पर जब जिला कृषि अधिकारी ने बात की तो आरोपी ने कहा कि नैनो जरूर दूंगा। इस पर तत्काल केंद्र/गोदाम का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि शासन का सख्त आदेश है कि उर्वरक के साथ किसान को अन्य सामान टैगिंग कर नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गांव मंडोना निवासी रिंकू सहकारी गन्ना विकास समिति स्याना के गांव मंडोना स्थित केंद्र/गोदाम पर यूरिया लेने पहुंचे। इस दौरान गोदाम प्रभारी ने उन्हें नैनो यूरिया टैग किया। किसान ने लेने से इन्कार कर दिया था। इस पर प्रभारी ने उन पर नैनो यूरिया खरीदने के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन

किसान ने फोन पर इसकी शिकायत तो उन्होंने संबंधित प्रभारी से नैनो टैग करने के लिए मना किया गया। इस पर गोदाम प्रभारी ने कहा कि मैं तो इसी तरह से यूरिया के साथ नैनो टैग करूंगा। समिति के अधिकारियों ने इसके लिए कहा है। प्रभारी ने उनसे फोन पर अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर तत्काल प्रभाव से सहकारी गन्ना विकास समिति स्याना के गांव मंडोना स्थित केंद्र/गोदाम का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। साथ ही केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई उर्वरक विक्रेता ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed