फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Names will be registered in the voter list from October 17

Bulandshahar News: 17 अक्तूबर से मतदाता सूची में दर्ज किए जाएंगे नाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Names will be registered in the voter list from October 17
बुलंदशहर। लोकसभा चुनावों की तैयारियों के बीच 17 अक्तूबर से मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने के लिए बीएलओ घर-घर जाएंगे। इसके लिए आवश्यक तैयारी की जा रही है। विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि भी नए मतदाता के नाम सूची में शामिल कराएं और जिन मतदाताओं के नाम सूची में दो बार हैं, उन्हें हटवाएं। यह निर्देश डीएम सीपी सिंह ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान दिए।
विज्ञापन


बुधवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। इस दौरान एडीएम वित्त विवेक मिश्र ने बताया कि मतदेय स्थलों का कार्य जिला स्तरीय अधिकारियों के निरीक्षण उपरान्त तथा राजनीतिक दलों के समन्वय से ही किया गया है। जिले में कुल 1498 मतदान केंद्र तथा 2876 बूथ हैं। एडीएम ने बताया कि 17 अक्तूबर से 30 नवंबर तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा। बीएलओ घर-घर जाकर नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करेंगे। अभियान के तहत 28, 29 अक्टूबर, चार, पांच, 25 व 26 नवंबर को बीएलओ अपने बूथों पर बैठकर दावे, आपत्तियों का निस्तारण और मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। डीएम सीपी सिंह ने कहा कि पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में 55 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथों को चिह्नित कर वहां मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करें। साथ ही अधिक वोट प्रतिशत वाले बूथों की मतदाता सूची की जांच की जाए। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि वह भी अपने पार्टी के बूथवार बीएलओ तथा प्रत्येक विधानसभावार नोडल नामित नियुक्त कर बीएलओ के साथ समन्वय कर छूटे हुए मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज कराएं तथा नामित नोडल द्वारा उच्च अधिकारियों से संपर्क कर पुनरीक्षण सूची का निस्तारण किया जा सके। मौके पर सभी एसडीएम और राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed