{"_id":"6acd1ee7aa91601654081469","slug":"my-village-my-school-campaign-to-transform-the-face-of-pm-schools-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-168063-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मेरा गांव-मेरा स्कूल अभियान से संवरेगी पीएम विद्यालयों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मेरा गांव-मेरा स्कूल अभियान से संवरेगी पीएम विद्यालयों की सूरत
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के पीएम श्री विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के लिए अब स्थानीय लोगों की सहभागिता बढ़ाई जाएगी। ‘मेरा गांव-मेरा स्कूल’ अभियान के तहत ग्रामीणों और अभिभावकों से सुझाव लेकर विद्यालयों के विकास की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
इसमें पढ़ाई की गुणवत्ता से लेकर साफ-सफाई, पेयजल, खेलकूद और परिसर के विकास तक की जरूरतों को शामिल किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को अपने गांव के स्कूल से जोड़कर उसकी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है।
जिले में वर्तमान में 39 पीएम श्री विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब ढाई हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अभियान के तहत इन विद्यालयों की मौजूदा व्यवस्थाओं का आकलन कर सुधार की जरूरतों को चिह्नित किया जाएगा। स्थानीय लोगों से मिलने वाले सुझावों को संकलित कर विद्यालय स्तर पर कार्ययोजना बनाई जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
अभियान के तहत विद्यालयों में साफ-सफाई, पेयजल, खेलकूद की सुविधाओं, पौधरोपण और परिसर के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्थानीय स्तर पर पूरे किए जा सकने वाले कार्य विद्यालय स्तर पर कराए जाएंगे।
वहीं, अधिक बजट या संसाधनों की जरूरत वाले प्रस्ताव संबंधित विभाग के अधिकारियों के सामने रखे जाएंगे। इससे विद्यालयों की वास्तविक जरूरतों के अनुसार विकास कार्य कराने में मदद मिलेगी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालयों की बेहतरी केवल शिक्षा विभाग या शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें स्थानीय लोगों और अभिभावकों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है।
इसी उद्देश्य से पीएम श्री विद्यालयों में ‘मेरा गांव-मेरा स्कूल’ अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने की तैयारी है। ग्रामीणों को विद्यालयों से जोड़कर उनके सुझाव लिए जाएंगे।