फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Murder

रंजिश में दूध कारोबारी की डंडे से पीटकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Murder
मृतक फूल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : SIKANDRABAD
रंजिश में दूध कारोबारी की डंडे से पीटकर हत्या
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में सिकंदराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर बुधवार की सुबह सुखलालपुर तिराहे के पास अज्ञात लोगों ने रंजिशन दूध कारोबारी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। खून से लथपथ मिले शव से ग्रामीणों में दहशत फैल गई । इस मामले में मृतक के परिजनों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव सुखलालपुर निवासी पवन कुमार पुत्र भगत सिंह ने बताया कि उसके चाचा फूल सिंह (55) दूध का कारोबार करते थे। प्रतिदिन की तरह बुधवार की सुबह करीब 05.30 बजे साइकिल पर दूध लेकर गांव से सिकंदराबाद स्थित एक डेयरी पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पिलखनवाली निवासी राजमिस्त्री ठेकेदार पप्पू के वर्कर के लोगों ने घात लगाकर चाचा फूल सिंह पर लाठी-डंडों से सिर और मुंह पर वार कर हत्या कर दी। बताया कि वर्कर के लोगों से करीब 10-15 दिन पहले उसके चाचा का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश के कारण उनकी हत्या कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, वहीं, पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया और जांच में जुट गई है। कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसेे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed