{"_id":"618c04909c40777e8958bfc1","slug":"murder-sikandrabad-news-gbd229139936","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में दूध कारोबारी की डंडे से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में दूध कारोबारी की डंडे से पीटकर हत्या
विज्ञापन
मृतक फूल सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : SIKANDRABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में दूध कारोबारी की डंडे से पीटकर हत्या
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में सिकंदराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर बुधवार की सुबह सुखलालपुर तिराहे के पास अज्ञात लोगों ने रंजिशन दूध कारोबारी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। खून से लथपथ मिले शव से ग्रामीणों में दहशत फैल गई । इस मामले में मृतक के परिजनों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सुखलालपुर निवासी पवन कुमार पुत्र भगत सिंह ने बताया कि उसके चाचा फूल सिंह (55) दूध का कारोबार करते थे। प्रतिदिन की तरह बुधवार की सुबह करीब 05.30 बजे साइकिल पर दूध लेकर गांव से सिकंदराबाद स्थित एक डेयरी पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पिलखनवाली निवासी राजमिस्त्री ठेकेदार पप्पू के वर्कर के लोगों ने घात लगाकर चाचा फूल सिंह पर लाठी-डंडों से सिर और मुंह पर वार कर हत्या कर दी। बताया कि वर्कर के लोगों से करीब 10-15 दिन पहले उसके चाचा का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश के कारण उनकी हत्या कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, वहीं, पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया और जांच में जुट गई है। कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसेे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।