{"_id":"6335cdb43fd063498241cad6","slug":"murder-bulandshahr-news-gbd2452970151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने जमीन पर पटककर की चार साल की बच्ची की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने जमीन पर पटककर की चार साल की बच्ची की हत्या
सार
पिता ने जमीन पर पटककर की चार साल की बच्ची की हत्याखुर्जा।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही बच्ची के शव को गांव में स्थित नहर के पास जमीन में दफना दिया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिता ने जमीन पर पटककर की चार साल की बच्ची की हत्या
खुर्जा। गांव मुंडाखेड़ा में मंगलवार शाम को चार वर्षीय बच्ची की उसके ही पिता ने जमीन पर पटककर हत्या कर दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर बच्ची के शव को गांव में नहर के पास दफना दिया। बुधवार को बच्ची की मां ने कोतवाली पहुंचकर पति की करतूत का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मुंडाखेड़ा निवासी नीतू ने बताया कि उसके पति सुखबीर को शराब पीने की लत है। मंगलवार शाम को वह शराब के नशे में धुत होकर घर आया था। इसके बाद 20 रुपये देकर चार साल की बेटी विनीता को मोहल्ले की दुकान से सामान लेने के लिए भेजा। विनीता को आने में देर हो गई, इस बात पर सुखबीर गुस्सा हो गया और विनीता को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान बच्ची को जमीन पर जोर से पटक दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। नीतू बेटी को बेहोशी की हालत में गांव में स्थित निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।
बच्ची की मौत के बाद गांव के सभी लोग घर पर जमा हो गए। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही बच्ची के शव को गांव में स्थित नहर के पास जमीन में दफना दिया। बुधवार को नीतू अपने मायके पक्ष के साथ खुर्जा कोतवाली पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
शव को जमीन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोतवाली पुलिस ने डीएम को पत्राचार कर शव का पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया। डीएम की अनुमति के बाद पुलिस ने शव को जमीन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शराब ने उजाड़ दी नीतू की जिंदगी
वारदात के बाद से नीतू का रो रोकर बुरा हाल है। उसका कहना है कि पति सुखबीर आए दिन शराब पीकर हंगामा करता है। कई बार उसे समझाने की भी कोशिश की गई लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसकी शराब की लत ने मासूम विनीता की जिंदगी ही छीन ली।
खामोश हुए परिजन और पड़ोसी
बच्ची की मौत को लेकर परिजन और पड़ोसी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। सभी लोगों ने चुप्पी साध ली है। बच्ची के मामा ने अपनी बहन नीतू को समझाया और पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए जोर दिया। तब नीतू थाने पहुंची।
पुलिस की रिपोर्ट आई थी। शव को निकालने की अनुमति दे दी गई। एसडीएम के नेतृत्व में मामले की जांच कराई जा रही है।
- सीपी सिंह, जिलाधिकारी
आरोपी सुखबीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी की अनुमति के बाद शव को जमीन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
- दिलीप सिंह, सीओ खुर्जा