फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   murder

प्रेमिका के न आने पर अपहरण कर उसके मासूम बेटे को मार डाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
murder
प्रेमिका के न आने पर अपहरण कर उसके मासूम बेटे को मार डाला
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रेमिका के साथ नहीं आने पर आगबबूला हुए प्रेमी ने उसके चार साल के मासूम बेटे केशव का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। शव को नगर कोतवाली क्षेत्र के मऊखेड़ा गांव के पास एक पेड़ पर लटका दिया। पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी अरुण और केशव की मां रीना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि थाना अगौता के गांव अनहेड़ा निवासी संजय से शादी के बाद रीना ने बेटे केशव को जन्म दिया था। इस बीच रीना और अनूपशहर के गांव मौजपुर निवासी अरुण के बीच संबंध बन गए। इसके बाद दोनों कई बार लिव इन में भी रहे। बृहस्पतिवार को रीना बेटे केशव को लेकर अपनी बहन के घर सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव अमीनगर गई थी। वहां अरुण भी पहुंच गया और रीना को साथ चलने के लिए कहा। रीना के इनकार करने पर अरुण ने केशव का अपहरण कर लिया। देर शाम तक केशव के नहीं मिलने पर संजय ने अनहोनी की आशंका जताते हुए सिकंदराबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने देर रात आरोपी अरुण को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने केशव की हत्या करने की बात कुबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मासूम केशव का शव नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊखेड़ा के निकट स्थित एक आम के बाग से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

रीना को कई बार किया फोन
पुलिस ने बताया कि आरोपी अरुण दोपहर करीब दो बजे अमीनगर पहुंचा था। मौसी के बेटे के साथ बाजार जा रहे केशव का उसने शाम को अपहरण कर लिया। मासूम केशव आरोपी अरुण को पहचानता था, इसलिए आसानी से साथ चला गया। उस वक्त अरुण नशे में था। उसने रीना को कई बार फोन कर अपने पास बुलाया लेकिन रीना नहीं आई। रात करीब नौ बजे उसने आखिरी बार रीना को फोन कर कहा कि अगर वह नहीं आई तो केशव की हत्या कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूते के फीते से लटकाया शव
आरोपी अरुण को मासूम केशव अच्छी तरह पहचानता था। वह उसके साथ खेलता भी था, इसके बावजूद अरुण के हाथ नहीं कांपे। उसने जूते के फीते से गला दबाकर मासूम केशव की हत्या कर दी। शव को उसी फीते से बाग में पेड़ पर लटका दिया। घटना के बाद से केशव के पिता संजय व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
पहले अरुण से तय हुई थी रीना की शादी
पुलिस ने बताया कि आरोपी अरुण और केशव के पिता संजय ममेरे-फुफेरे भाई हैं। रीना का विवाह पहले अरुण के साथ तय हुआ था। किन्हीं कारणों से रिश्ता नहीं हुआ। जिसके बाद रीना के परिजनों ने उसका विवाह संजय के साथ कर दिया। शादी के कुछ दिन बाद से ही रीना और अरुण के संबंध बन गए। अरुण एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। रीना बेटे केशव को साथ लेकर अरुण के कमरे पर कई कई दिन रहती थी।

तहरीर के आधार पर आरोपी अरुण व मृतक की मां रीना के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बृहस्पतिवार देर रात केशव का शव मिलने पर मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम किया जा रहा है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जांच के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि अपहरण और हत्या में मृतक बच्चे की मां रीना की कितनी संलिप्तता थी। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed