फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Murder

आवारा पशुओं से खेत की रखवाली कर रहे किसान की पीटकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Murder
आवारा पशुओं से खेत की रखवाली कर रहे किसान की पीटकर हत्या
विज्ञापन

औरंगाबाद (बुलंदशहर)। आवारा पशुओं से खेत की रखवाली कर रहे नरेश ठाकुर (50 वर्ष) को तीन युवकों ने सोमवार देर शाम लाठी डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मंगलवार को उपचार के दौरान नरेश की मौत हो गई। बताया गया कि पिटाई करने के बाद आरोपी गांव पहुंचे और कहा कि उन्होंने एक भक्त की हत्या कर दी है।
औरंगाबाद क्षेत्र के गांव ओलिना निवासी नरेश ठाकुर खेती किसानी और कथावाचन का काम करते थे। साथ में एक निजी स्कूल में पढ़ाते भी थे। सोमवार शाम को वह आवारा पशुओं से खेतों की रखवाली करने गए थे। बताया गया कि अलाव जलाकर खेत के पास बैठे थे। तभी गांव के ही तीन युवक शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे। उनके हाथों में लाठी-डंडे, रॉड और तमंचे थे। तीनों ने नरेश को घेर लिया और लाठी डंडो से पिटाई कर दी। मरा हुआ समझकर हमलावर गांव जाकर ग्रामीणों को से कहा कि एक भक्त को मार दिया है।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और नरेश को जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए नोएडा हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। मंगलवार को नरेश ने उपचार के दौरान नोएडा के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले में मंगलवार शाम तक कोई तहरीर नही दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 बजे दी सूचना दो बजे पहुंची पुलिस
ग्रामीणों ने बताया कि घटना सोमवार शाम करीब सात बजे की है। थाना पुलिस को रात 12 बजे सूचना दे दी गई थी, पुलिस दो घंटे की देरी से रात दो बजे गांव पहुंची। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त एक लाठी भी बरामद की है। मृतक के खून से सने जूते भी घटनास्थल पर मिले हैं।

आरोपी ने पत्नी बच्चों को घर से भगाया
ग्रामीणों ने बताया कि वारदात को अंजाम देकर जैसे ही मुख्य आरोपी अपने घर पहुंचा तो उसने वहां से पुलिस के डर से पत्नी और बच्चो गांव से भगा दिया।
मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed