फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   murder

फैक्टरी चौकीदार की सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
murder
फैक्टरी चौकीदार की सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या
विज्ञापन

बुलंदशहर। मामन रोड स्थित एक बंद फैक्टरी के चौकीदार की धारदार हथियारों से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस के हाथ कोई सुबूत न आए इसके लिए बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी निकाल ली और फरार हो गए। बुधवार दोपहर में सूचना मिलने पर एसपी सिटी, सीओ सिटी और नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र की मामन रोड स्थित बंद पड़ी इलेक्ट्रिकल पार्ट्स बनाने की फैक्टरी में बुधवार दोपहर को चौकीदार का शव मिला। फैक्टरी के मालिक आकिल ने बताया कि चौकीदार दीवान सिंह (65) निवासी ग्यासपुर को दो माह पूर्व ही नौकरी पर रखा गया था। देर रात बदमाशों ने फैक्टरी में धावा बोलकर दीवान सिंह के सिर में धारदार हथियारों से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाशों ने बंद फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर निकालकर ले गए। ताकि सीसीटीवी की फुटेज में कहीं उनकी पहचान न हो।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी, सीओ सिटी संग्राम सिंह और नगर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारपाई पर मिला शव
सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि चौकीदार का शव चारपाई पर मिला है और इसके इर्द-गिर्द कोई भी सामान तितर-बितर नहीं मिला। घटना स्थल पर अधिक खून भी नहीं है। सिर में धारदार हथियार के निशान जरूर हैं, लेकिन इतने गहरे घाव नहीं हैं कि मौत हो जाए। बदमाश लूटपाट के इरादे से फैक्टरी में घुसते तो कोई न कोई वाहन लेकर आते, जबकि ऐसा नहीं है। हत्या की घटना पर पर्दा डालने के लिए फैक्टरी का दरवाजा बंद करके गए और ताला खोला गया है न की तोड़ा गया है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

प्रथम दृष्टया बदमाशों के इरादे लूटपाट के नहीं थे, क्योंकि मौके पर न कोई वाहन आया है और न ही किसी सामान को छेड़ा गया है। फैक्टरी के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा नहीं खोला गया है। ऐसे में संदेह जताया जा रहा है कि फैक्टरी में घुसे बदमाश चौकीदार के परिचित थे और पहचान होने पर बदमाशों ने चौकीदार की हत्या कर दी। जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा।
सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed