{"_id":"6016f0318ebc3e08aa4b922b","slug":"murder-bulandshahr-news-gbd2129352123","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गला दबाकर हत्या, प्लॉट में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की गला दबाकर हत्या, प्लॉट में फेंका शव
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : KHURJA
युवक की गला दबाकर हत्या, प्लॉट में फेंका शव
खुर्जा। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव किला मेवई में लापता युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव में ही एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि शनिवार शाम को एक फोन कॉल आने के बाद मृतक स्कूटी घर के बाहर खड़ी कर चला गया था। परिजनों ने अज्ञात आरोपियों पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।
खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव किला मेवई निवासी विवेक(23) पुत्र केशव गिरी शादियों में स्टेज लगाने का कार्य करता था। बताया गया कि शनिवार शाम किसी का फोन आने पर वह घर के बाहर स्कूटी खड़ी करके कहीं चला गया। रात में घर वापस नहीं आने पर परिजनों को उसकी चिंता हुई और रातभर उसकी तलाश की गई। लेकिन, कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। रविवार सुबह उन्हें गांव के एक प्लॉट में विवेक का शव पड़ा मिला। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि मृतक के गले पर रस्सी या तार से गला दबाए जाने के निशान नजर आ रहे हैं। मामले में मृतक के चचेरे भाई सोम प्रकाश गिरी ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
युवक की हत्या के बाद रविवार सुबह मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची। टीम ने मौके से काफी अहम साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही मौके पर वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी की गई है।
विज्ञापन
संदिग्धों से की जा रही पूछताछ, मोबाइल खोलेगा राज
युवक की हत्या के मामले में पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि एक फोन आने के बाद वह कहीं चला गया था। पुलिस उसके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकालने में जुट गई है। आखिर उसकी अंतिम बार किससे बातचीत हुई थी। साथ ही पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जल्द ही हत्या का राजफाश किया जा सकेगा।
प्रथम दृष्टया युवक की मौत का कारण गला दबाकर हत्या करना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।
सुरेश कुमार, सीओ