{"_id":"63fa523c7072dfef68013944","slug":"murder-bulandshahr-news-c-30-1-39973-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जमीन के विवाद में नाती ने लोहे की मूसली से की दादी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जमीन के विवाद में नाती ने लोहे की मूसली से की दादी की हत्या
विज्ञापन
हत्या को बाद घटना स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
पहासू। थाना क्षेत्र के गांव जटौला में शनिवार दोपहर जमीन के विवाद को लेकर नाती ने लोहे की मूसली से अपनी 85 साल की दादी पर जानलेवा हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। मामले में मृतका के छोटे बेटे की शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव जटौला निवासी सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि उसकी मां ज्ञानदेवी (85) शादी के बाद से ही पहासू के जटौला गांव में अपने मायके में रह रही थी। उनको माममा नहीं हैं। इसलिए उसकी मां ही जमीन की देख रेख के लिए रहती थी। गांव में वह अपने बड़े भाई हरीश चंद व मां के साथ रहता है। बताया कि उसके पिता ओमप्रकाश मूलरूप से हाथरस जिले में जंक्शन पर स्थित गांव बोनाई के रहने वाले थे। जहां पर पीड़ित का बड़ा भाई महेश और मुनेश रहते थे। वर्तमान में महेश अपने परिवार के साथ हाथरस में और सबसे छोटा भाई मुनेश गाजियाबाद में रह रहे हैं। वहीं, जटौला गांव में हरिशचंद्र अपने परिवार के साथ अलग मकान में और पीड़ित सुरेश चंद्र अपनी मां ज्ञानदेवी के साथ अकेला रहता था। हाथरस में उनकी पैतृक जमीन है। जिसमें ज्ञान देवी का भी पांचवां हिस्सा है, जो करीब चार बीघा है। जमीन के बेचने की तैयारी की जा रही थी। ज्ञान देवी अपने हिस्से की जमीन अपने देवर राधेश्याम को सस्ते दाम में बेच रही थीं। मगर, महेश का बेटा पंकज इसका विरोध कर रहा था। वह जमीन को ज्यादा दाम में बिकवाने की बात कह रहा था। इसी बात को लेकर दो दिन पहले पंकज जटौला गांव में आ गया। वहां पर दादी से जमीन बेचने और खरीदने को लेकर विवाद हुआ, जिस पर सुरेश ने उसको डांट दिया। शनिवार को सुरेश खेत पर काम करने गया था। जब वह घर लौटा तो पंकज तेजी से बाहर भागता हुआ वहां से फरार हो गया। सुरेश ने अंदर जाकर देखा को उसकी मां ज्ञान देवी लहूलूहान अवस्था में पड़ी थी। उसने शोर मचाया और अन्य लोगों को बुलाया। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने वृद्धा को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वृद्धा के बेटे की शिकायत पर आरोपी पंकज के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना स्थल से लोहे की वस्तु भी बरामद की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी - वरुण कुमार, सीओ शिकारपुर