फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Municipality board meeting today, no consensus on proposal to increase tax

Bulandshahar News: नगर पालिका बोर्ड बैठक आज, टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव पर नहीं बनी सहमति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर पालिका सभागार में बुधवार को बोर्ड बैठक होगी। इसमें गृहकर बढ़ाने के प्रस्ताव पर एक बार फिर से हंगामा होने के आसार हैं। बैठक में कुल 69 प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। पिछली बोर्ड बैठक में कर बढ़ाने के प्रस्ताव पर हंगामे के बाद भी सभासदों के साथ बैठक कर कोई योजना नहीं बनाई गई।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के 10 वार्डों में निजी कंपनी द्वारा संचालित किया जा रहा सफाई का ठेका नए स्तर से न होने पर कर्मचारियों में रोष है। इसके चलते बैठक के दौरान इस मुद्दे पर सभासद हंगामा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि गृहकर निर्धारण को लेकर भी अभी तक सभासदों के बीच कोई सहमति नहीं बनी है। इसके चलते इस बार भी कर बढ़ाने को लेकर बैठक में हंगामा हो सकता है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने शहर के 37 वार्डों की विभिन्न काॅलोनियों को कुल चार हिस्सों में बांटकर 50 पैसे से 1.80 रुपये प्रति स्क्वायर फीट तक गृह कर लगाने की योजना बनाई है। इसके अलावा सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों के निजी संस्थाओं द्वारा संचालन, करीब दो हजार बंदर पकड़ने समेत कुल 69 प्रस्तावों पर सभासद चर्चा करेंगे। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डाॅ. अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक की तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर के विकास को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed