फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   municipal staff agitated, chairperson sought protection from them.

गरजे सफाईकर्मी, चेयरपर्सन ने मांगी सुरक्षा

Tue, 29 Dec 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 29 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
municipal staff agitated, chairperson sought protection from them.
सफाईकर्मियों और सभासदों के बीच हुए संघर्ष के बाद पालिका राजनीति चरम पर पहुंच गई है। सभासदों की गिरफ्तारी और कार्रवाई को लेकर सफाईकर्मियों ने कलक्ट्रेट और एसएसपी दफ्तर में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं सभासदों के साथ एसएसपी के पास पहुंची चेयरपर्सन ने खुद और परिवार को जान का खतरा बताकर सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन


बोर्ड बैठक में सफाईकर्मियों और सभासदों के बीच हुई मारपीट के बाद दिन प्रतिदिन विवाद बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में सफाईकर्मी नगर पालिका से जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाईकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट डीपी सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि दोषी सभासदों की सदस्यता खत्म की जाए। संविदा सफाईकर्मियों को 259 रुपये प्रतिदिन मानदेय दिया जाए।

कर्मचारियों पर लगाए गए फर्जी मुकदमे वापस हों और आरोपी सभासदाें की गिरफ्तारी की जाए। कर्मचारियों ने ऐलान किया कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।

कर्मचारियों को माकपा, आम आदमी पार्टी समेत कई संगठनों ने अपना समर्थन दिया। ज्ञापन देने वालों में माकपा सचिव सुरेन्द्र सिंह, आप जिला संयोजक विकास शर्मा, भारतीय वाल्मीकि विकास संघ के प्रदेश संयोजक विजय महरौलिया, कुशलपाल सिंह, कामरेड सुरेश, राकेश कुमार शर्मा, सफाईकर्मी यूनियन के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र मोहन, देशराज सिंह, देवराज सिंह, सुनील कुमार, रामदत्त शर्मा, ब्रजेश कुमार, विपिन गौतम, राकेश मिश्रा, अमजद खान, रहीश अहमद, मदन चावला, विजय बंशी, राकेश शर्मा आदि रहे।

चेयरपर्सन ने जताया जान का खतरा, मांगी सुरक्षा
पालिका चेयरपर्सन पिंकी गर्ग ने मंगलवार को सभासदों के साथ एसएसपी अनंतदेव से मुलाकात की। चेयरपर्सन ने एसएसपी को सौंपे ज्ञापन में खुद और परिवार को जान का खतरा जताते हुए सुरक्षा की मांग की।

ज्ञापन में सभासद-कर्मियों के बीच मारपीट के लिए पूरी तरह ईओ और कर अधीक्षक को जिम्मेदार ठहराया गया। चेयरपर्सन ने खुद और परिवार के लिए एसएसपी से जान-माल का खतरा जताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

उनका कहना है कि जब से ईओ दुबारा आए है तब से विवाद किया जा रहा है। शहर में होने वाले विकासा कार्य प्रबावित हो रहे हैं। ईओ की शह पर ही सारी समस्या पैदा हो रही है।

सभासद की एफआईआर से हटाई लूट की धारा
सभासद योगेश गुप्ता की तहरीर पर कर्मचारियों के खिलाफ लगाई गई लूट की धारा को हटा दिया गया है। गौरतलब है कि सभासद योगेश गुप्ता ने 13 नामजद और करीब 20-25 अज्ञात के खिलाफ मारपीट और लूट की तहरीर दी थी।

सभासद की तहरीर पर पुलिस ने कर्मियों के खिलाफ लूट की धाराओं में भी रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जांच के दौरान लूट की बात सही नहीं पाई गई इसलिए  इस धारा को रिपोर्ट से निकाल दिया गया है।

जुलूस से मार्ग पर लगा जाम
सफाई कर्मचारियों और संगठनों द्वारा जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट और एसएसपी दफ्तर पहुंचा गया। जुलूस में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के होने से जिला अस्पताल रोड पर जाम लग गया।


करीब एक घंटे तक जिला अस्पताल रोड, कालाआम चौराहा, कलक्ट्रेट रोड आदि पर जाम लगा रहा।

पूरी घटना ईओ और कर अधीक्षक के इशारे पर हुई है। ईओ और कर अधीक्षक से उन्हें और उनके परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने एसएसपी से सुरक्षा की मांग की है।
पिंकी गर्ग, चेयरपर्सन, नगर पालिका

पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जांच से साफ हो जाएगा कि गलती किसकी रही। पूरी घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी।
- एके सिंह, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed