फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Municipal administration lost the friendly match by 10 wickets

Bulandshahar News: 10 विकेट से मैत्री मैच हारा पालिका प्रशासन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Municipal administration lost the friendly match by 10 wickets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में रविवार को एकदिवसीय मैत्री मैच का आयोजन हुआ। 20-20 ओवर के मैच को पालिका जनप्रतिनिधि की टीम ने 10 विकेट से जीता। विजेता टीम को सम्मानित किया गया।
नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में आयोजित हुए मैत्री मैच का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने विविधत व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष सुखदेव शर्मा ने बताया कि पालिका प्रशासन और पालिका जनप्रतिनिधि टीम के मध्य एक मैत्री मैच खेला गया। पालिका प्रशासन की टीम के कप्तान अश्वनी कुमार सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पालिका जनप्रतिनिधि के गेंदबाज त्रिभुवन नारायण सिंह व सुखदेश शर्मा के आगे पूरी टीम महज 74 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें अभिनव भारद्वाज ने 26, इंद्र कुमार ने 17 व अश्वनी सिंह ने 11 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

सुखदेव शर्मा ने छह, त्रिभुवन सिंह ने तीन व हिमांशु मित्तल ने एक विकेट हासिल किया। वहीं, जवाब में जीत दर्ज करने उतरी पालिका जनप्रतिनिधि टीम के खिलाड़ियों ने अच्छी शुरुआत की और बिना कोई विकेट खोए 75 रन बना मैच जीत लिया। इसमें आकाश पंडित ने 42 व योगेंद्र सिंह ने 26 रन का योगदान दिया। सर्वाधिक विकेट लेने पर सुखदेव शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए। इस दौरान महेश गुप्ता, राम कुमार सिंह, भीष्म सिसोदिया, कमलकांत शर्मा, योगेश गुप्ता, लक्ष्मण सिंह, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed